NEET Peper Leaked: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने नीट पेपर लीक मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा देश के काबिल युवा अपने सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा, भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गंवा रही है मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।
पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने का तंज
नीट पेपर लीक मामले पर प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। प्रियंका गांधी ने आज 23 जून को एक्स पर लिखा,”NEET-UG पेपर लीक, NEET पीजी पेपर रद्द, यूजीसी नेट परीक्षा रद्द और फिर सीएसआईआर NET रद्द…. आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है। भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढांचा माफिया-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है। हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती है।”
NEET-UG :- पेपर लीक
NEET-PG :- रद्द
UGC-NET :- रद्द
CSIR-NET :- रद्दआज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है।
भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 23, 2024
मोदी सरकार को लेकर क्या बोली प्रियंका गांधी?
प्रियंका गांधी ने आगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा,”आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।” आपको बता दे इस समय नीट पेपर लीक मामले में पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है।
