Om Prakash Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी दुख जताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
नहीं रहे ओमप्रकाश चौटाला
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया है। गुरुग्राम स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। वही उनके निधन पर कम नायब सिंह सैनी ने दुख जताते हुए लिखा,”इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।”
पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला
आपको बता दें ओम प्रकाश चौटाला पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह पहली बार 2 दिसंबर 1989 को सीएम बनाया गया और और 171 दिनों तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह 12 जुलाई 1990 को सीएम बने और 5 दिन सीएम बने रहे। फिर 22 मार्च 1991 को मुख्यमंत्री बने और 15 दिनों तक रहे। फिर 24 जुलाई 1999 को सीएम की कुर्सी पर बैठे और 2 मार्च 2000 तक रहे। इसके बाद उन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया यानी 2005 तक वह सीएम रहे।