Home राजनीति अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता बनी दुल्हन, क्या करता है केजरीवाल का...

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता बनी दुल्हन, क्या करता है केजरीवाल का दामाद

अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अब हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि अरविंद केजरीवाल का दामाद क्या करता है।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) की बेटी हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) दुल्हन बन गई है। हृषिता केजरीवाल की शादी दिल्ली के एक 5 सितारा होटल में हुई है। बेटी की शादी में अरविंद केजरीवाल ने चुनिंदा दोस्तों रिश्तेदारों को बुलाया था। अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अब हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि अरविंद केजरीवाल का दामाद क्या करता है।

क्या करते हैं केजरीवाल के दामाद संभव जैन

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल के पति संभव जैन आईआईटी पास आउट है। दोनों की मुलाकात आईआईटी दिल्ली कैंपस में हुई थी। दोनों ने साथ में पढ़ाई भी की है वही एक दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया हर्षिता की तरह संभव जैन एक आईआईटी इंजीनियर है। वर्तमान में संभव जैन एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। हर्षिता ने कुछ महीने पहले ही बेसिल हेल्थ नामक एक कंपनी की शुरुआत की थी उनकी यह कंपनी कस्टमाइजेबल हेल्दी मेल उपलब्ध कराने के लिए ऑटोमेशन तकनीक का इस्तेमाल करती है।

पिता की तरह राजनीति में भी दिलचस्पी रखती हैं हर्षिता

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता अपने पिता की तरह राजनीति भी काफी पसंद करती हैं। हर्षिता अपने पिता की राजनीति में भी खूब मदद करती है उन्होंने मां सुनीता केजरीवाल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियानों में पूरा जोर लगाया है। अब वो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुकी है। वही हर्षिता की शादी में भगवंत मान भी पहुंचे थे।

Read More-दिल्ली में भरभरा कर गिरी 4 मंजिला इमारत, 4 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Exit mobile version