Home टेक्नोलॉजी AI को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने पूरी दुनिया को किया अलर्ट!...

AI को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने पूरी दुनिया को किया अलर्ट! चेतावनी देते हुए कहा- ‘AI इंसानों की….’

सत्या नडेला ने AI के बढ़ते खतरों पर चिंता जताई। जानें क्यों उन्होंने इंसानों के नियंत्रण, ओपन-सोर्स मॉडल और AI के जिम्मेदार विकास पर जोर दिया।

सीईओ सत्या नडेला

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सुपरइंटेलिजेंस विकसित करने का मुख्य उद्देश्य इंसानों की मदद करना होना चाहिए। अगर AI मानव कल्याण में योगदान नहीं दे रहा और इंसानों के नियंत्रण से बाहर हो रहा है, तो ऐसी तकनीक बनाने का फायदा क्या है? नडेला के विचारों ने AI के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े जोखिमों पर नई बहस को जन्म दिया है।

AI का फायदा हर देश और समुदाय तक पहुंचे

नडेला के मुताबिक, AI के लाभों को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि AI का विकास कुछ चुनिंदा कंपनियों या संस्थाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ऐसा मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना होगा, जिसमें क्लोज्ड और ओपन-सोर्स दोनों तरह के AI मॉडल विकसित हो सकें। उनका मानना है कि अलग-अलग देशों, समुदायों और कंपनियों की भागीदारी से तकनीक का विकास ज्यादा व्यापक और उपयोगी बनाया जा सकता है।

कंपनियां अपने AI मॉडल पर बनाए रखें नियंत्रण

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख ने कंपनियों को एक मॉडल प्रोवाइडर पर पूरी तरह निर्भर न रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर संगठन के पास अपना लगातार सीखने वाला सिस्टम होना चाहिए, जिसे जरूरत के अनुसार बेहतर बनाया जा सके। कंपनियां अपनी खास कारोबारी जानकारी और अनुभव को अपने नियंत्रण वाले AI मॉडल में शामिल करने में सक्षम हों। इससे संस्थानों को अपनी तकनीक, डेटा और काम करने के तरीकों पर ज्यादा नियंत्रण मिल सकता है।

AI विकास में सबकी भागीदारी जरूरी

सत्या नडेला ने कहा कि AI को कुछ ही संस्थाओं के नियंत्रण में रखना उचित नहीं होगा। इसके विकास में अलग-अलग देश, उद्योग, शिक्षण संस्थान और अन्य क्षेत्र शामिल होने चाहिए। उन्होंने AI की सुरक्षा, सही दिशा में विकास और व्यावहारिक रिसर्च पर जोर दिया। नडेला के अनुसार, AI के हर स्तर पर पहुंच और विकल्पों की आजादी, कंपनियों का अपने मॉडल पर नियंत्रण तथा जिम्मेदार आचरण इसके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। माइक्रोसॉफ्ट अपने MAI मॉडल को लेकर पब्लिक कंसल्टेशन की दिशा में भी काम कर रहा है।

Read More-कोर्ट में AI से बनी फर्जी जानकारी का इस्तेमाल पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया चौंकानें फैसला

Exit mobile version