Home दुनिया चॉकलेट चोरी की सबसे बड़ी डकैती: 12 टन KitKat ट्रक बीच रास्ते...

चॉकलेट चोरी की सबसे बड़ी डकैती: 12 टन KitKat ट्रक बीच रास्ते गायब! चोरों की चाल ने सबको चौंका दिया

सेंट्रल इटली से पोलैंड जा रहे 12 टन KitKat चॉकलेट से लदे ट्रक की चोरी, चोरों ने चॉकलेट क्यों चुराई, जांच जारी। Nestle ने दी जानकारी और चेतावनी।

चॉकलेट चोरी

यूरोप में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां Nestle की मशहूर चॉकलेट ब्रांड KitKat से लदा ट्रक अचानक गायब हो गया। ट्रक सेंट्रल इटली की फैक्ट्री से पोलैंड की ओर जा रहा था, जिसमें कंपनी की नई ‘Formula One (F1)’ रेंज की चॉकलेट भी शामिल थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस चोरी में कुल 12 टन यानी लगभग 4,13,793 पैकेट KitKat शामिल हैं। ट्रक की अचानक लापता होने की खबर ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।

Nestle ने चोरों की ‘स्वाद’ की तारीफ की

Nestle ने इस चोरी के बारे में AFP से जानकारी साझा की। कंपनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि चोरों ने उनका प्रसिद्ध स्लोगन ‘Have a break’ को गंभीरता से लिया और 12 टन चॉकलेट लेकर ही ब्रेक पर चले गए। Nestle ने चोरों के बेहतरीन स्वाद की भी तारीफ की, साथ ही यह स्पष्ट किया कि ट्रक और उसमें लदी सामग्री अभी भी लापता है। स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई पार्टनर्स के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच जारी है।

क्यों चोरों ने चॉकलेट की चोरी की?

विशेषज्ञों के अनुसार, चॉकलेट और कन्फेक्शनरी की चोरी कई कारणों से होती है। पहला, इसे आसानी से बेचना संभव है क्योंकि इन पर आमतौर पर सीरियल नंबर या ट्रैकिंग नहीं होती। दूसरा, किटकैट जैसे ब्रांड्स की मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे चोरी से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। तीसरा, चोर इसे बड़े सुपरमार्केट में नहीं बल्कि छोटे किराना स्टोर या ग्रे मार्केट में बेचते हैं, जहां बिल या रिकॉर्ड की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा, चोरी किए गए पैकेटों को री-पैकेजिंग और नए स्टिकर के साथ बाजार में बेचना आसान होता है।

ब्लैक मार्केट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

आजकल चोर डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी सहारा लेते हैं। Telegram और Dark Web जैसी एन्क्रिप्टेड साइट्स पर वे चोरी की हुई चॉकलेट के होलसेल विज्ञापन डालते हैं। भुगतान अक्सर क्रिप्टोकरेंसी में किया जाता है ताकि ट्रैकिंग मुश्किल हो। इसके अलावा, चोर खुले बाजार (Open-air markets) और स्ट्रीट वेंडर्स के माध्यम से भी नकद लेन-देन कर चोरी की चॉकलेट बेच देते हैं। Nestle ने चेतावनी दी है कि अवैध बिक्री पर कंपनी पैकेट स्कैन कर ट्रैक कर सकती है, इसलिए चोरों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Read More-सुबह खुलते ही बाजार में भूचाल! एशिया में मची तबाही के बाद क्या भारत में आज होगा बड़ा क्रैश?

Exit mobile version