खेसारी लाल यादव भोजपुरी गानों (Bhojpuri songs) के बहुत प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। भोजपुरी की कुछ शुरूआती एल्बमों (The albums) ने खेसारी को रातों रात भोजपुरी जगत का सफल सितारा बना दिया। खेसारी के लगभग सभी गानों भोजपुरी सुनने वाले लोग बहुत पसंद करते हैं। इनके सभी गाने वायरल होते ही लाखों की संख्या में व्यूज मिलने शुरू हो जाते हैं।
हिंदी गाने से ली गई है लाइन
ऐसा ही एक गाना अपनी तो जैसे तैसे ने हंगामा मचा के रखा है। खेसारी लाल के साथ यह गाना भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। महज तीन घंटे में इस गाने को 5 लाख से अधिक व्यूज मिल गए। गाने के बोल हैं ‘अपनी तो जैसे तैसे’। भोजपुरी के इस गाने में हिंदी गाने के कई लाइन ली गई है। गाने की लाइन विजय चौहान ने लिखी हैं। जबकि इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। जबकि गाने का ऑरिजिनल वर्जन मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने गाया हैं, जिसे प्रकाश महरा ने लिखा है। इस गाने को यूट्यूब में जमकर देखा और सुना गया है।
इसे भी देखें-Sapna Chaudhary:- काले सूट में जबर डांस से सपना चौधरी ने फैन्स पर बरपाया कहर