Viral Video: बचपन में लोग जादूगर का जादू देखना काफी पसंद करते थे। बचपन में जब हम लोग जादू देखते थे तो जादूगर अपने हाथों से कई सारी चीजों को गायब कर दिया करते थे जिसे देखकर हम लोग हैरान रह जाते थे। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा रहे हैं। बेहद सतर्कता से जादूगर ने अपना जादू दिखाया है।
जादू से गायब किया लड़की का बदन
ट्विटर के @Enezator अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना धड़ वाली लड़की सबके सामने पहली नजर आई है। ऐसा लग रहा है कि इस लड़की का ऊपर का धड़ ही गायब कर दिया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है लोग जादूगर का जादू बेहद ही दिलचस्पी से देख रहे थे लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा कि देखने वालों के तो होश ही उड़ गए।
the magic is broken pic.twitter.com/YK2pr8AQyX
— Great Videos (@Enezator) March 6, 2023
एक लड़के ने आकर खोल दी पोल
जादूगर अपना जादू दिखा रहा था तभी एक लड़के ने आकर उसका सारा प्लान चौपट कर दिया। एक लड़के ने आकर उसका घागरा हटा दिया तभी जादूगर की पोल खुल गई। वीडियो को 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और तेजी से इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है।