रंगो का त्यौहार होली का सभी को इंतज़ार रहता है। मौज मस्ती से भरे इस रंगो के त्यौहार की तैयारी में सभी लगे हुए है। इन तैयारियों के बीच अगर आप अपने घर में वास्तु से जुडी कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखे तो नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षित रहेंगे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक होलिका दहन दक्षिण-पूर्व में करना शुभ माना गया है। अगर आप होलिका पूजन अपने घर में कर रहे हैं तो उसे अपने पूजा स्थल में करने के स्थान पर किसी खुले आँगन या खुली जगह में ही करें।
इसे भी पढ़े: बजरंगबली के आशीर्वाद से होली के दिन इन राशियों पर बरसेगी भगवान कृपा और 1 0 मार्च का जानें अपनी राशिफल का हाल
आपके घर के ब्रह्मस्थान में चौक बना हुआ हैं तो ठीक बीच में पूजा न करके चौक के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में पूजा करें। पंच तत्वों के संतुलन को बनाए रखने के लिए,घर के उत्तर और उत्तर-पूर्व में होलिका दहन करना वास्तु अनुरूप नहीं है। इसे जल की दिशा माना गया हैं। होलिका दहन के बाद जल रही अग्नि के चक्कर लगाए। ऐसा करने से रोग और नकारात्मक शक्तियों का असर समाप्त होगा।
होलिका दहन के पश्चात होली की राख को लाकर घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखिये। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होगा। इसी प्रकार होलिका की भस्म को अपने मस्तक एवं गले पर लगाने से स्वास्थ्य सुख बना रहेगा। होलिका की अग्नि से दुकान या घर के आग्नेय कोण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से वहां सभी प्रकार की सुख-शांति बनी रहती हैं। दुःख-दरिद्र और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है।
इसे भी पढ़े: वास्तु टिप्स: घर की दिशा के अनुसार इस रंग से खेलें होली
दिशा के अनुसार इस रंग से खेले होली
अगर आपका घर पूर्व दिशा में है अगर आप होली खेल रहे हैं तो अपने घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए सात्विक और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे लाल,पीला,हरा,गुलाबी,नारंगी आदि का इस्तेमाल सौभाग्य को बढ़ाता है। उत्तर मुखी घर के लिए पीले, हरे, आसमानी और नीले रंगों का उपयोग इस दिशा में होली खेलने के लिए काफी शुभ माने गए है। ऐसा करने से आप अपने जीवन में स्पष्टता और उन्नति के नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। दक्षिण मुखी घर में आप गहरा लाल, नारंगी, गुलाबी और बैंगनी रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रकार से खेली गई होली आपके जीवन में सुरक्षा, यश के साथ आपका आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी मदद करेगी। अगर आपका घर पश्चिम मुखी है तो सुनहरे, हल्के नीले और सफ़ेद रंगों का इस्तेमाल करें। इससे आप अपने जीवन में लाभ एवं प्राप्तियों को आमंत्रित कर सकते हैं।
इस रंग के कपड़े पहने
होली खेलने वाले दिन गहरे रंगों वाले कपड़ों को न पहने। होली वाले दिन सफ़ेद रंग के कपड़े पहने इसे काफीअच्छा माना गया है। यह रंग चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। यह रंग आपके अंदर की शीतलता व विनम्रता को दर्शाता है।
इसे भी पढ़े: होलिका दहन: इन मंत्रों का करें जाप, धन सम्बंधित परेशानियां होंगी दूर