आज के समय में हम बहुत ही कम समय हरियाली के बीच में गुजार पाते हैं। हरियाली में हमको सुकून मिलता है। शरीर में ऊर्जा वाहन चीजों का संचार होता है। कुछ ही पल हमको हरियाली के बीच मिलते हैं,लेकिन हमारा तन मन सब दुरुस्त हो जाता है। यही वजह है कि लोग अपने घर में पेड़ पौधे लगा लेते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ पौधे भी होते हैं,जो जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो घर के वास्तु दोष को दूर करते हैं।
ये है उपाय
-तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप तुलसी को माना जाता है। इसे घर की उत्तर पूर्व दिशा में लगाना अच्छा बताया गया है। तुलसी पूजन के ग्रह दोष पाप कर्म और वास्तु दोष का नाश हो जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन धन के परिपूर्ण घर रहता है।
-लक्ष्मी नारायण का सबसे प्रिय वृक्ष आंवला है। घर के Slot Gacor उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसकी नियमित रूप से पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में धन की कमी नहीं रहती है।
-हरसिंगार को वास्तुशास्त्र में शुभ बताया गया है। इससे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा बोला गया है कि जिस घर में पारिजात या हरसिंगार का पौधा लगा होता है,वहां महालक्ष्मी का साक्षात निवास होता है । यदि घर बनाते समय वास्तु दोष पर ध्यान नहीं दिया जाता तो रोज घर में कुछ ना कुछ अशुभ होता ही रहता है । घर के आंगन में पारिजात का पौधा लगाना चाहिए।
-समी को घर के बाहर ऐसे लगाना चाहिए कि जब भी आप घर के बाहर निकले तो आपको दाई ओर से इसके दर्शन हो। यह शनिदेव का प्रिय वृक्ष है इस पेड़ के नीचे रोज सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में शनि देव की कृपा बनी रहती है।
-यदि घर के उत्तर पश्चिम में बिल्वपत्र का वृक्ष लगा है तो घर के सदस्यों को मान सम्मान मिलता है, तो वही घर के उत्तर या दक्षिण में यह पेड़ लगा हो तो सुख शांति बढ़ती है। अगर ये बीच में है तो रिश्तो के बीच मधुरता रहती है बेल के वृक्ष में लक्ष्मी का वास माना गया है इसकी पूजा करने से दरिद्रता नहीं रहती है।
-सूर्य और मंगल ग्रह के गुड़हल का पौधा संबंध रखता है। गुड़हल का फूल जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य देने की सेहत अच्छी रहती है समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है मां दुर्गा को गुड़हल का फूल अर्पित करने के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं इसको घर के दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।
-केले का वृक्ष धार्मिक महत्व रखता है एवं इस को गुरुवार को पूजा जाता है। इसे घर के ईशान कोण में लगाना चाहिए क्योंकि यह बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधि वृक्ष है इसे घर में लगाने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।