क्रिसमस (Christmas) की तैयारियों में पूरी दुनिया लगी हुई है। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग सभी महीनों से इस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं। 25 दिसंबर को पूरी दुनिया ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मदिन के रूप में मानती हैं। अगर आप इस दिन अपने परिवार और मित्रों को गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये। आप इस बार क्रिसमस के मौके पर उन्हें वास्तु (Vastu) के अनुसार उन्हें गिफ्ट दीजिये। इससे उनके भाग्य में सकारात्मक बदलाव होगा।
तस्वीर दें, खुलेगी तकदीर
क्रिसमस के मौके पर आप हरे भरे पेड़-पौधे वाली या फिर फूल-फल वाली पेटिंग अपनों को दे सकते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधार होगा। जिसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस मौके पर आप परिवार के सदस्यों की फैमली फोटो या फिर कोलाज भी दे सकते हैं। ऐसे तस्वीर से परिवार के सदस्यों में चल रहा तनाव, नाराजगी कम होती है। प्रेम बढ़ता है। आप सात घोड़ों की तस्वीर भी दे सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और वास्तु दोष भी दूर होता है।
लाफिंग बुद्धा घर में लाता है सुख-समृद्धि
लॉफिंग बुद्धा गिफ्ट में देना सबसे अच्छा माना जाता है। इसका प्रभाव गिफ्ट लेने वाले के भाग्य पर पड़ता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता खत्म होती है। जिससे बाद घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
उपहार में दें पौधे, होगा लाभ
वास्तु के अनुसार पौधे घर में शांतिपूर्ण ऊर्जा लाते हैं। जिससे रिश्तों में मिठास बनी रहती है। क्रिसमस के मौके पर आप अपनों को फूल और फूलों वाले पौधे दे सकते हैं। फेंगशुई में पियोनिया का फूल काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख शांति और चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। आप क्रिसमस ट्री भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।
इसे भी पढ़ें: घर में इन वास्तु दोषों से रुकती है तरक्की, होता है आर्थिक नुकसान