लखनऊ। योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच उनके मंत्री मंडल को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक, पिछले कार्यकाल के 22 मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी। बताया जा रहा है कि, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की भी छुट्टी नए कैबिनेट से हो सकती है लेकिन दो उप मुख्यमंत्री बनना तय है।
इसे भी पढ़ें : UP: मदरसों में राष्ट्रगान हुआ अनिवार्य, शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
संभावित मंत्रियों के नामों की बात करें तो नए योगी कैबिनेट में ब्रजेश पाठक, नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, नरेंद्र कश्यप, भूपेन्द्र सिंह, नंद कुमार नंदी, जेपीएस अग्रवाल, असीम अरुण, रविंद्र जायसवाल, धर्मपाल सिंह और धर्मवीर प्रजापति शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि, योगी कैबिनेट में पांच महिला मंत्री भी बनाई जा सकती हैं, जिसमे बेबी रानी मोर्य, अंजला माहौर, सरिता भदौरिया का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके आलावा अपना दल के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद को मंत्री पद मिल सकता है।
संभावित मंत्रियों ने शुक्रवार सुबह लखनऊ के बीजेपी कार्यालय में संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की है। इसके आलावा कई विधायकों और एमएलसी भी बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर उन विधायकों को बुलाया गया है, जो कैबिनेट में शामिल होंगे। इनमें से जितिन प्रसाद, बलदेव सिंह ओलख, अरविंद कुमार शर्मा, ब्रजेश पाठक, जेपीएस राठौर, अनूप प्रधान, असीम अरुण, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, गिरीश यादव, सूर्य प्रताप शाही, सतीश शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख सीएम आवास अब तक पहुंच चुके हैं।
इस बीच शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले नेताओं, विधायकों और एमएलसी का लखनऊ में कोरोना टेस्ट कराया गया है। शपथ मंच पर वही लोग मौजूद रहेंगे, जिनका RT-PCR टेस्ट निगेटिव आया होगा। अब तक करीब 70 नेताओं का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने ममता सरकार को दिया बड़ा झटका, बीरभूम हिंसा की जांच CBI को सौंपी