नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शादी के बंधन में बंधे दूल्हा दुल्हन सुहागरात वाले दिन ही आपस में भीड़ गए। दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जिसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद इस विवाद में दूल्हा पक्ष के लोग भी कूद पड़े और कई लोगों ने मिलकर दुल्हन के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह तो दुल्हन ने अपने ससुरात में पहली रात काट ली, लेकिन इसके बाद दूसरे ही दिन दुल्हन ने अपने परिवार को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। इसके बाद तो मामला और भी ज्यादा बढ़ गया और लड़की पक्ष भी लड़के वालों के घर पहुंच गया।
दुल्हन अपने परिवार के सदस्यों के साथ ससुराल से निकलकर सीधे पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची। जहां उसने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी और महिला पुलिस को अपनी चोट के निशान भी दिखाए। दुल्हन की मां की शिकायत पर दूल्हे विशाल और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
दूल्हा पक्ष भी दुल्हन पर आरोप लगा रहा है, दूल्हे विशाल का कहना है कि, शादी की सेज पर पहुंचने के बाद भी दुल्हन फ़ोन पर किसी से बात कर रही थी। इस बात को ही लेकर दोनों की घर में बात शुरू हुई और बहस होने लगी। लड़के का कहना है कि, जब मैंने उससे सवाल किया कि फ़ोन पर किससे बात कर रही थी और क्यों? इस सवाल पर वो मुझ पर ही भड़क गई। इस बात ही कहासुनी इतनी बढ़ गई कि, दोनों में मारपीट शुरू हो गए।
दुल्हन का कहना है, जब मैं घर (ससुराल) पहुंची तो पूरा दिन ही विशाल मेरे कमरे में नहीं आया। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे कई बार कमरे में जाने को भी बोलै लेकिन वो आये नहीं। जब वो कमरे आये भी तो अभद्र भाषा बोलने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। परिवार के दूसरे भी लोगों ने मेरे साथ दहेज़ के लिए मारपीट की।
इसे भी पढ़ें: अर्णब को ले डूबी उनकी बेबाकी, फिर फंस गए वरिष्ठ पत्रकार, पाकिस्तान के लिए कह दी थी ऐसी बात