उत्तर प्रदेश की पुलिस (U.P Police) को एक सिपाही ने दी बड़ी धमकी। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने से निकाले गए सिपाही दिग्विजय राय ने गोरखपुर में तीन हत्या (Three murders) करने की चुनौती देकर सनसनी फैला दी। इस सनसनी से लोगों में एक जाग उठा हैं। सोशल मीडिया (social media) पर सिपाही दिग्विजय का यह वीडियों तेजी से वायरल होने लगा जिसके बाद सिरफिरे सिपाही की बड़ी तेजी से तलाश शुरू कर दी गई। ताकि वह अपनी साजिश को अंजाम न दे सके।
इसे भी पढ़ें-टूलकिट मामले में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, साजिश को दे रहे अंजाम
पुलिस ने ली क्राइम ब्रांच की मदद
कैंट पुलिस ने मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज के आवेदन पर धमकी देने और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर सिपाही की तलाश शुरू कर दी है। इस तलाश में यूपी पुलिस ने क्राइम ब्रांच की भी मदद ली हैं। साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। खबर है कि ऐसा ही वीडियो बस्ती में भी उसने वायरल किया था जिस पर बस्ती पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया है।
कई अधिकारियों के बारे में की टिप्पणी
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के तरयासुजान के बसडीलामुनाकर निवासी सिपाही दिग्विजय राय बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने में तैनात था। 3 और 4 दिसंबर 2020 को इसकी ओर से पुलिस लाइंस में अमर्यादित व्यवहार भी किया गया। कई अधिकारियों के बारे में उसने गलत बाते भी फैलाई। सोशल मीडिया पर वीडियो उसने खुद ही अपलोड किया।
10 दिसंबर को वापस आने के बाद आरोपी सिपाही ने पुलिस लाइंस में बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया, तोड़ फोड़ चालू कर थाने की कई कुर्सियां भी तोड़ी। इसके बाद फिर फेसबुक पर लाइव होकर एक अमर्यादित पोस्ट डाल दी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी हेमराज मीणा ने उसे बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद दिग्विजय ने बिना सोचे समझे कप्तान को जान से मारने की धमकी दे दी।
खुलेआम शहर में करूंगा हत्या
अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो दिन पहले दिग्विजय ने फेसबुक पर लाइव होकर गोरखपुर पुलिस को चैलेंज देते हुए कहा कि शहर में लगातार तीन हत्या करूंगा रोक सको तो रोक लो। गोरखपुर पुलिस के अंदर अगर दम हैं तो हमें रोक को दिखाए। 14 फरवरी को मोहद्दीपुर में पहली हत्या करेगा। हत्या किसकी और क्यों करेगा यह वारदात के बाद ही पता चलेगा।
इसे भी पढ़ें-भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक पलटने से 15 की मौत, गंभीर रूप से कई घायल