सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंची कांग्रेस महासचिव और उत्तर उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल पूंजीपतियों के लिए धड़कता है, उन्हें किसानों से कोई मतलब नहीं है, उनके इस कृषि कानून से सिर्फ पैसे वालों को फायदा होगा।
In 1955, Jawaharlal Nehru had made laws against hoarding. But this law has been scrapped by the BJP govt. This new law will help the 'Arabpatis'. They will decide the price of farmers' produce: Priyanka Gandhi Vadra, Congress, at Kisan Mahapanchayat in Saharanpur pic.twitter.com/qxVc9WueUe
— ANI UP (@ANINewsUP) February 10, 2021
कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा यह जो कृषि कानून लागू किये गए हैं। वह किसानों को मारने वाले हैं। पहला क़ानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा।’ लाल किले पर हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा किसानों को बदनाम किया जा रहा है। उनका पर दंगा करने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्हें देश द्रोही कहा जा रहा है, जबकि सच तो यह है मोदी सरकार देश को बेचना चाहती, इससे सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा होगा।
खरबपतियों के लिए धड़कता है मोदी का दिल
उन्होंने कहा 56 इंची छाती वाले पीएम मोदी का दिन सिर्फ खरबपतियों के लिए धड़कता है, उन्हें देश के किसानों से कोई मतलब नहीं है, वह पूरी दुनिया तो घूम रहे हैं,लेकिन देश के किसानों के बीच वह कभी भी नहीं जाने की कोशिश नहीं करते। इसके पहले सहारनपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने भूरा देव और शाकंभरी देवी के दर्शन किए, यहां पर मत्था टेकने के बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर भी पहुंची।
किसान महापंचायत में पहुंची प्रियंका गांधी ने किसानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा यह आपकी जमीन का आंदोलन है, पीछे मत हटियेगा, कांग्रेस आपके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कांग्रेस के सत्ता में आते ही कृषि बिल वापस होगा और किसानों को उनके अनाज की पूरी कीमत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें:-प्रियंका गांधी के शिमला वाले घर पर चलेगा बुलडोजर? CM जयराम ठाकुर ने दिया जवाब