झांसी। पुलिस अगर सही से ड्यूटी न करे तो आमलोगों को और वास्तव में अपनी ड्यूटी निभाए तो कद्दावर लोगों को दिक्कतें होनी लगती हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आ रहा है, जहां चुनाव हारता देख भाजपा के नेता जिले एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी से उलझ गए। बताया जा रहा है यहां से सपा से एमएलसी प्रत्याशी मतगणना में भाजपा प्रत्याशी से आगे निकल गए, जिस पर भाजपा समर्थित लोग बूथ के करीब आ गए। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी एकत्रित हुए भाजपा नेताओं को हटाने की कोशिश की। इसी दौरान इन लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इसी बीच भाजपा नेता प्रदीप सरावगी ने मौके पर मौजूद एसपी सिटी के साथ धक्का—मुक्की करते हुए उन्हें जमीन पर गिरा दिया।
इसे भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के बच्चों को बिना बैग लेकर स्कूल जाने की होगी अनुमति
जानकारी के मुताबिक यहां मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की बढ़त बनने की सूचना मिलते ही भाजपा के कुछ स्थानीय नेता और विधायक मतगणना स्थल पर पहुंचे थे। लेकिन काउंटिंग सेंटर के गेट पर तैनात एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी और अन्य पुलिकर्मियों ने भाजपा नेताओं को अंदर जाने से रोकने लगे। एसपी सिटी की तरफ से रोके जाने पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उनके साथ अभद्रता करने लगे। मामला जब ज्यादा बढ़ा तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए इन नेताओं को काउंटिंग सेंटर के गेट से हटाने की कोशिश की। भाजपा नेता इसी बात पर भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विडियो में @SPCityJhansi विवेक त्रिपाठी को पीटे जाने व पुलिस से खुलेआम अभद्रता करने की बात साफ दिख रही है. व्यापक विधि व्यवस्था के दृष्टिगत ऐसा करने वाले सभी उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध अविलम्ब कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाये @Uppolice @adgzonekanpur @IgrangeJhansi @jhansipolice pic.twitter.com/8aHkn1qerR
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) December 4, 2020
बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद भाजपा विधायक मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। भाजपा के इन नेताओं ने धक्का—मुक्की करते हुए एसपी सिटी को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और किसी तरह स्थिति को काबू किया। वहीं पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में लग गई है, जिन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता की थी। साथ ही मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल भाजपा नेताओं के इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह—तरह के कमेंट कर रहे है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से ट्विटर पर वीडियो शेयर कर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: चलती कार में स्टंटबाजी करते हुए लड़कों ने छलकाई जाम, वीडियो वायरल होने पर हुए गिरफ्तार