लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट करीब-करीब सामने आ चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुआई में बीजेपी दोबारा सत्ता में धमाकेदार वापसी करने जा रही है। वहीं सपा ने बीजेपी को टक्कर देने की कोशिश तो की लेकिन वो सत्ता से काफी दूर ही रह गए, जबकि बीजेपी ने शुरुआत से ही रुझानों में बढ़त बना ली थी। इसके बाद कोई भी दल उसके आस-पास भी नहीं भटक पाया। 2022 के चुनाव ने सपा का प्रदर्शन पहले से कई बेहतर हुआ है।
इसे भी पढ़ें : UP Election Results: बाहुबलियों का छूटा पसीना, मुख्तार, अमरमणि और हरिशंकर के बेटे जीत से दूर
वहीं बसपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 2017 के चुनाव में बसपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि 2022 के चुनाव में वो सिर्फ एक सीट पर ही आगे चल रही है। मायावती की पार्टी राजा भैया की नई नवेली पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) से भी पीछे रह गई है। राजा भैया की पार्टी ने जहां दो सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं बसपा सिर्फ एक सीट पर ही आगे हैं।
बसपा को पिछले चुनाव में 22.2 प्रतिशत वोट मिले थे और पार्टी वोट शेयर के मामले में दूसरे नंबर पर थी। वहीं सपा तीसरे नंबर पर रही थी। 2022 के चुनाव में पहले नंबर पर बीजेपी 41.9 प्रतिशत वोटों के साथ है। वहीं दूसरे नंबर पर सपा 31.8 प्रतिशत और बसपा 12.8 प्रतिशत वोटों के साथ है। बसपा का लगातार बेहद खराब प्रदर्शन जारी है। यही वजह है कि, पार्टी आज कांग्रेस से भी पीछे रह चुकी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में चुनाव में जमकर मेहनत की है। पिछले चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन 2022 के चुनाव में पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ा और बसपा से आगे रही। फिलहाल कांग्रेस ने दो सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। फ़िलहाल बीजेपी 247 सीटों पर आगे चल रही है। 7 सात सीटों पर पार्टी जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि उसके सहयोगी अपना दल 12 पर निषाद पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है।
इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलन, बेरोजगारी, महंगाई पर भारी पड़ा मोदी मैजिक, जानें कैसे BJP ने किया कमाल