Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रहने वाले एक किसान के बेटे का दिल जापानी लड़की पर आ गया। लड़की ने अपने देश की सरहद पार करके देसी छोरे से शादी करने के लिए भारत आई और हिंदू रीति रिवाज में शादी रचाई। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया के डेईडिहा गांव के किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बेटे अजीत त्रिपाठी एक इंजीनियर हैं। अजीत त्रिपाठी ने जापान की मसाको से रविवार रात हिंदू रीति रिवाज में शादी कर ली है। दोनों के परिवार वालों ने जमकर डांस भी किया है। विदेशी छोरी और देसी छोरे की इस शादी से गांव में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है। अजीत 8 वर्षों से जापान में टोकियो की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
हिंदू रीति रिवाज में की गई शादी
आपको बता दें इंजीनियर अजीत त्रिपाठी 2 सालों से मसाको को जानते हैं। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। एक दूसरे की व्यवहार कुशलता ही दोनों को अपनी तरफ आकर्षित किया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी करने के लिए इन्हें परिवार को मनाने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी है।
सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी शिक्षा
बस्ती जिले के दुबौलिया के डेईडिहा गांव के किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बेटे अजीत त्रिपाठी ने गांव के ही सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी। 2014 में यह जापान चले गए। परिवार को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि दोनों के परिवार वालों ने शादी के लिए रजामंदी दे दी और फिर दोनों की हिंदू रीति रिवाज में शादी कराई गई।
Read More-Shraddha Murder Case: आफताब को ले जाने वाली वैन पर किया गया हमला, जानें केस से जुड़ी खास बातें