Basti News: बस्ती जिले के गौर ब्लाक के ढोढरी गांव में श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत आज 18 मार्च 2023 को कलश यात्रा से हुई। इस कलश यात्रा में कई गांव के लोग शामिल हुए। यात्रा में बुजुर्गों से लेकर बच्चों एवं महिलाओं ने भी हिस्सा लिया है। यात्रा की शुरुआत कथा पंडाल से मुख्य यजमान शशिकांत पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता पांडे ने विश्व विख्यात संत करपात्री जी महाराज के मार्गदर्शन में की।
करपात्री जी महाराज के मुख से होगी अध्यात्म की अमृत वर्षा
सप्ताह भर चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य वक्ता एवं विश्व विख्यात संत करपात्री जी महाराज अपने श्री मुख से सनातन धर्म व अध्यात्म के अलावा भागवत पुराण से कथाओं का वर्णन करेंगे। पूरे कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के
वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे कई दिनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं इस भव्य शोभायात्रा में भी उन्होंने किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी। भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने कलश यात्रा में नंगे पैर चलते हुए शिवा घाट से जल भरकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचे। इस शोभायात्रा से क्षेत्र के लोगों के मन में एक अलग ही उत्साह एवं भक्ति देखने को मिली है।
प्रशासन का रहा भरपूर सहयोग
इस कलश यात्रा में क्षेत्रवासियों के अलावा प्रशासन ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भरपूर सहयोग किया। किसी को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए प्रशासन अपनी पूरी मुस्तैदी से कार्य करते हुए दिखा। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे ने क्षेत्रवासियों एवं प्रशासन का धन्यवाद किया और कार्यक्रम को सफल बनाने की लोगों से अपील की है।
Read More-Sara Ali Khan ले रहीं हिमांचल में पहाड़ी वादियों के मजे, खुद बनाई रोटी