Basti: बस्ती जिले के होनहार बेटे दुर्गेश कुमार पांडे ने आज अपने जिले का नाम रोशन कर दिया है। अयोध्या में बस्ती जिले के दुर्गेश कुमार पांडे को आज बेस्ट अवार्ड से नवाजा गया है। अयोध्या भोजपुरी के फिल्म निर्माता दुर्गेश कुमार पांडे को चौथा सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड से सम्मानित किया है। अवार्ड पाकर दुर्गेश कुमार पांडे ने कहा है कि,”सब्र का फल मीठा होता और पुरस्कार हमेशा बेहतर करने वालों का मनोबल बढ़ता है। यह अवार्ड मै अपने माता-पिता गुरुजनों और अपनी टीम और अपने दर्शकों को समर्पित करता हूं। जिनके कारण आज मैं यहां पर हूं मेरे साथ मेरी फिल्म को अवार्ड मिलने पर मेरी खुशी दोगुनी हो गई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भी दी बधाई
भोजपुरी फिल्म निर्माता दुर्गेश कुमार पांडे को बधाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे ने कहा है कि,”पूरे बस्ती जिले का नाम रोशन किया है बस्ती जिले के लिए गौरव की बात है।” आपको बता दें भोजपुरी फिल्म निर्माता दुर्गेश पांडे बस्ती जिले के गौरव ब्लॉक के ढोढरी गांव के निवासी हैं।