Basti News: ठंड को देखते हुए जगह-जगह पर इस वक्त कंबल वितरण का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच भाजपा नेता रमाकांत पांडे जी ने कंबल वितरण का आयोजन किया है। बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया बाजार में स्थित श्री गणेश प्रसाद वेद विद्यालय में ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। यह आयोजन भाजपा नेता रमाकांत पांडे जी के निर्देश पर हुआ है।विद्यालय में राम चरित पाठ का आयोजन किया गया था। जिसमें शशिकांत पांडे और रमाकांत पांडे द्वारा कंबल वितरण किया गया है। इस विद्यालय में प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत अन्य जनपदों के छात्र पढ़ाई करते हैं।
कंबल पाकर विद्यालय के सभी छात्र खुश हो गए हैं। इस कार्यक्रम मे भाजपा दो बलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजभर, ग्राम प्रधान रामजियावन पासवान ,भगवान बक्स सिंह आदि लोग मौजूद रहे हैं।
Basti :भाजपा नेता ने किया कंबल वितरण
जिसमें शशिकांत पांडे और रमाकांत पांडे द्वारा कंबल वितरण किया गया है। इस विद्यालय में प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत अन्य जनपदों के छात्र पढ़ाई करते हैं।