UP News: लड़ाई की कोई वजह तो होती ही है। कहा जाता है कि अगर किसी के भी झगड़ा हुआ है तो कोई ना कोई वजह रही होगी। ज्यादातर हम लोगों ने अगर झगड़ा होते हुए देखा है तो उसके पीछे की वजह जमीनी विवाद होता है या फिर कोई पुरानी दुश्मनी होती है। लेकिन इस वक्त उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें दो पक्षों के बीच अंडरवियर को लेकर ऐसी खूनी झड़प हुई है। 8 लोग घायल हुए जिसमें कुछ लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आइए आगे आर्टिकल में इस पूरे मामले के बारे में जानते हैं।
अंडरगारमेंट् को लेकर हुई लड़ाई
दरअसल यह मामला शहर के कटरा मोहल्ले का है जहां पर रागिनी कपूर का परिवार रहता है उनका कहना है कि उनके पड़ोसी आए दिन उनसे विवाद किया करते हैं। पुलिस के पास वह कई बार गए लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। वही ताजा विवाद इसलिए हुआ क्योंकि सूखने के लिए धूप में डाली गई अंडरवियर को लेकर कहासुनी हो गई। बातों ही बातों में इस कहासुनी ने विकराल रूप ले लिया और दोनों के बीच खूनी खेल हो गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पीड़ित पक्ष ने लगाया आरोप
पीड़ित पक्ष ने कहा कि पुलिस हमारी नहीं सुनती है। जब सूचना दी गई तब भी पुलिस काफी देर में आई जिसकी वजह से आरोपी मारपीट करके फरार हो गए। आरोपी दबंग है और पुलिस से लेकर प्रशासन तक उनकी पहुंचाए इसी वजह से उन पर कार्रवाई नहीं होती है। वहीं एसपी सिटी आजमगढ़ ने बताया कपड़े सुखाने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें 8 लोगों को नामजद किया गया है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।