झांसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले वैकल्पिक मोर्चे में जल्द ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं। अखिलेश यादव ने इस ओर संकेत देते हुए कहा है कि उनके पास ममता के वैकल्पिक मोर्चे में शामिल होने का विकल्प खुला है। उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा है कि इस चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में जैसे सीएम ममता ने बीजेपी का सफाया किया था। ठीक ऐसा ही सफाया यूपी के विधानससभा चुनाव में बीजेपी का होगा।
इसे भी पढ़ें : Navy Day : नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर हमे गर्व, संकट की स्थिति को कम करने में जवान सबसे आगे : PM मोदी
यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। अखिलेश यादव किसी भी बड़े दल के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन हर छोटे से छोटे दल के साथ गठबंधन को तैयार हैं। शुक्रवार को झांसी पहुंचे अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी का वह स्वागत करते हैं। बीजेपी का सफाया उन्होंने जैसे बंगाल में किया था, ठीक वैसा ही यूपी के लोग भी करेंगे।
एक भी सीट पर कांग्रेस को नहीं मिलेगी जीत
पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस को वोट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिलेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुरादाबाद में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पूछा था कि ‘जब लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों पर कार चढाई थी। उस समय सपा अध्यक्ष कहां गायब थे? इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि, कांग्रेस को यूपी की जनता ने खारिज कर दिया है।
2017 के चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव तो लड़े लेकिन उसका अनुभव अच्छा नहीं रहा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि वो सिर्फ सपा के कामों का क्रेडिट ले रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जब सपा एक्सप्रेस-वे 22 महीने में बनवा सकती है तो 4.5 साल बीजेपी को क्यों लगे। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार जनता की भलाई के लिए काम नहीं करना चाहती है।
इसे भी पढ़ें : गुजरात के जामनगर में मिला Omicron का एक और मरीज, जिम्बाब्वे से दो दिन पहले लौटा था संक्रमित