लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सूबे में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच लोगों के मन में सवाल है कि 2022 में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? सभी सियासी दल मौजूदा समय में मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं। यूपी चुनाव पर इस बीच एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है, जिसमे अखिलेश यादव को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं बीजेपी पहले स्थान पर बनी हुई है। इस सर्वे रिपोर्ट से साफ़ पता चलता है कि, आगामी चुनाव काफी रोचक होने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी का अकाउंट हैक, मचा हड़कंप, Twitter India ने जारी किया बयान
बीजेपी की बन सकती है सरकार
उत्तर प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बन सकती है। एबीपी न्यूज – सी वोटर के सर्वे में सामने आया है कि भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनाव में 212-224 सीटें, समादवादी पार्टी को 151-163 सीटें, बसपा को 12-24 सीटें जबकि कांग्रेस को सिर्फ 2 से 10 सीटें ही हासिल होंगी। सर्वे में लगातार अखिलेश यादव मजबूत होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2017 के चुनाव में सपा (47) ने कांग्रेस (7) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, जिसमे गठबंधन को 54 सीटों पर जीत मिली थी। 2022 के चुनाव को लेकर किए गए सर्वे में सपा के खाते में 151-163 सीटें सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। 2017 के चुनाव के मुकाबले अखिलेश को तीन गुना ज्यादा सीटें मिल रही हैं।
2017 के मुकाबले बीएसपी की सीटें घटीं
वहीं बसपा लगातार प्रदेश में कमजोर होती जा रही है। मायावती को 2017 में 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं आगामी चुनाव में उन्हें 12 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है।
कांग्रेस को मामूली फायदा
2017 के चुनाव में कांग्रेस को 6.25 प्रतिशत वोट मिलता। वहीं आगामी चुनाव में पार्टी को 2 से 10 सीटें मिल सकती हैं। जबकि पिछले चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में उन्हें सात सीटों पर जीत मिली थी।
इसे भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन, तैयारियों में जुटा प्रशासन