Home UP यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले से मचा हड़कंप! लखनऊ से...

यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले से मचा हड़कंप! लखनऊ से नोएडा तक बदले कई अफसर, देखें लिस्ट

 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर समेत कई शहरों में बदले अधिकारी। जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी।

CM Yogi

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में एक साथ 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में ज्यादातर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, गाजियाबाद और आगरा समेत कई प्रमुख शहरों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस बदलाव के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

लखनऊ कमिश्नरेट में कई नए अधिकारियों की एंट्री

तबादला सूची के मुताबिक, सुजीत कुमार दुबे, रामकरन, अमरीश कुमार, अरविन्द कुमार, विवेक यादव और समीर कुमार सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लखनऊ में पहले से तैनात कई अधिकारियों को दूसरी इकाइयों में भेजा गया है। रत्नेश सिंह को सुरक्षा मुख्यालय, रंजीत कुमार को एसटीएफ मुख्यालय और शशांक शेखर त्रिपाठी को यूपी पुलिस कंप्यूटर केंद्र में तैनाती मिली है। इसके अलावा अखिलेश राजन को यूपी-112 और नीलम बिष्ट को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन भेजा गया है।

यहां क्लिक करके देखें पूरी लिस्ट- UP Police Transfer List

नोएडा और गाजियाबाद में भी बदले पुलिस अधिकारी

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रवीण कुमार सिंह, सिद्धार्थ गौतम, शिव नारायन वैश्य और अनुराग कुमार सिंह को यहां सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद कमिश्नरेट में ओंकार दत्त तिवारी और इमरान अहमद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की नई टीम तैयार की गई है।

 कानपुर में भी कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादलों की इस सूची में कानपुर नगर और कानपुर देहात भी शामिल हैं। शोभित कुमार को कानपुर देहात में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं भास्कर वर्मा, अभिषेक कुमार राहुल, महेश कुमार और जियाउद्दीन अहमद को कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और अन्य जिलों में भी अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

IAS अधिकारियों के तबादलों के बाद पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव

गौरतलब है कि इससे पहले 16 नवंबर को योगी सरकार ने 16 IAS अधिकारियों के तबादले किए थे। उस दौरान कई जिलों के जिलाधिकारी और मंडलायुक्त बदले गए थे। अब पुलिस विभाग में 144 अधिकारियों के तबादले को प्रदेश में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। इन नियुक्तियों के बाद अलग-अलग जिलों और कमिश्नरेट में पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों की पूरी तैनाती का विवरण जानने के लिए सरकारी आदेश देखना जरूरी है।

Read More-PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए नेपाल से क्या खास लेकर आए बालेन शाह? दोनों तोहफों के पीछे छिपा है सदियों पुराना इतिहास

Exit mobile version