अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) की रहने वाली एक 47 वर्षीय महिला पर एडल्ट पार्टी (Adult Party) रखी। उसको ये पार्टी आयोजन करना भारी पड़ गया। महिला आयोजित की इस एडल्ट पार्टी में अपने 15 वर्षीय बेटे के दोस्तों को इनवाइट करती थी। जहां वह उन्हें पीने के लिए शराब परोसती और यौन संबंध (Sexual Relations) बनाने के लिए उकसाती। फिलहाल, पुलिस ने महिला को इस काम के लिए गिरफ्तार कर लिया है।
पार्टी में वह उन्हें शराब पिलाती थी शराब
एक रिपोर्ट के अनुसार, शैनन ओ-कॉनर नाम की महिला अपने ही घर में एडल्ट पार्टी आयोजित करती थी। इस पार्टी में वह अपने बेटे के दोस्तों को बुलाती थी, जिसमें लड़के-लड़कियां दोनों लोग पार्टी का हिस्सा होते थे। आरोप है कि पार्टी में वह उन्हें शराब पिलाती और यौन संबंध बनाने के उकसाती थी।
महिला ने इस बात का भी दावा किया है कि वह उनको संबंध बनाते देख काफी खुश होती और उन लोगों को देख एन्जॉय करती थी। महिला उस पार्टी में इस हद तक शराब पी जाती थी कि सब उल्टियां करने लगते थे। यहां तक कि बेहोश भी हो जाते थे। महिला अपने बेटे को भी इस पार्टी में शामिल करती थी।
महिला पार्टी ऐसी जगह आयोजित करती थी जहां कोई जान न सके। सभी के घरवालों से छुपाकर रखती थी। इस एडल्ट पार्टी की खबर उसने अपने पति तक को भी नहीं लगने दी। महिला बच्चों से पार्टी के बारे में किसी को न बताने का दबाव डालती थी। आरोप है कि वह उन्हें मारती भी थी।
जैसे ही महिला की इस हरकत के बारे में पुलिस को पता चला तो उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसपर 39 आपराधिक मामले दर्ज किये गए हैं, जिसमें यौन उत्पीड़न से लेकर नाबालिगों को शराब पिलाना तक शामिल है। सारे दोष सही साबित हुए तो महिला को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें-दुर्गा पूजा पर छिड़े दंगे, मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद 22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, 3 की मौत