MS Dhoni Retirement: इस समय पूरी दुनिया पर क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। क्रिकेट इस समय पूरी दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला खेल बन चुका है क्रिकेट को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। क्रिकेट के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में बहुत ही ज्यादा हैं। आपको बता दें कि आईपीएल के 16वे सीजन का आयोजन होने वाला है। आई पी एल 2023 का आयोजन 31 मार्च से होने जा रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी अपडेट दे दी है।
एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर आया बड़ा अपडेट
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं रह गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया था। भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट न खेलने का निर्णय लिया था और संन्यास का फैसला कर दिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
View this post on Instagram
इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल खेलने को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है जिसमें एक दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान देते हुए कहा है ‘अगले साल धोनी हो सकता है फिर से आईपीएल खेलें उनकी फार्म अच्छी चल रही है। यह सब इस सीजन पर निर्भर करता है धोन कैसा खेलते हैं।…’ फिलहाल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
Read More-इन सुपरस्टार खिलाड़ियों के बिना खेला जाएगा IPL 2023, पंत-बुमराह के बाद ये खिलाड़ी भी हुए बाहर