मुंबई के खिलाड़ियों ने उड़ाया नवीन उल हक के सेलिब्रेशन का मजाक! LSG को हराने के बाद किया पोस्ट

नवीन उल हक मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने नवीन उल हक के सेलिब्रेशन का खूब मजाक उड़ाया है

0
297
LSG vs MI

IPL 2023: अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नवीन उल हक आई पी एल 2023 में लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं। लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक आई पी एल 2023 में बहुत ही ज्यादा चर्चा का विषय रहे हैं। आपको बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। नवीन उल हक मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने नवीन उल हक के सेलिब्रेशन का खूब मजाक उड़ाया है।

मुंबई के खिलाड़ियों ने नवीन को किया ट्रोल

आपको बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स को 81 रनों से हराने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने तेज गेंदबाज नवीन उल हक को निशाने पर लिया है। जीत के बाद मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी संदीप वारियर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की। इस वायरल तस्वीर में संदीप के साथ मुंबई के खिलाड़ी विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने गांधीजी के तीन बंदरों की तरफ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने अपने सामने मेज पर कुछ आम भी रखे हैं।

नवीन उल हक ने भी किया अजीब सेलिब्रेशन

आपको बता दें कि नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरा विकेट चटकाने के बाद अपने कानों को बंद करते हुए सेलिब्रेशन मनाया है। साथ ही कुछ दिनों पहले नवीन उल हक ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी पर आम के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तरह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नवीन उल हक का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी संदीप वारियर ने अपनी इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया है।

Read More-Akash Madhwal ने रचा इतिहास, बन गया IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज