IPL 2023: कल 24 मई को लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बहुत ही शानदार मुकाबला खेला गया है। लखनऊ और मुंबई के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से जीत हासिल की है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सभी को हैरान कर दिया है। आकाश मधवाल ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
आकाश मधवाल ने रचा इतिहास
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ पांच विकेट चटकाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आकाश मधवाल ने महज 5 रन देकर पांच विकेट चटका कर अपने आप पी एल करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश मधवाल आईपीएल इतिहास के एलिमिनेटर मुकाबले में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कभी भी किसी भी गेंदबाज ने एलिमिनेटर मुकाबले में पांच विकेट नहीं चटकाए हैं।
For his spectacular five-wicket haul and conceding just five runs, Akash Madhwal receives the Player of the Match award 👌🏻👌🏻
Mumbai Indians register a comprehensive 81-run victory 👏🏻👏🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/CVo5K1wG31#TATAIPL | #Eliminator | #LSGvMI pic.twitter.com/qy9ndLnKnA
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2023
मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ हासिल की बड़ी जीत
आपको बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट खोकर 182 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स के बल्लेबाजों ने बहुत ही ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के सभी बल्लेबाज मात्र 101 रन बनाकर आल आउट हो गए हैं। जिस कारण मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में 81 रनों से बहुत बड़ी जीत मिली है। लखनऊ सुपरजाइंट्स का आई पी एल 2023 के फाइनल को खेलने का सपना टूट गया है।
Read More-IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में CSK की कप्तानी नहीं करेगें MS Dhoni! वजह जानकर उड़ जाएंगे होश