Navratri Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि का आज छठा दिन है माता रानी की पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं। चैत्र के नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि के दिनों में कुछ ऐसे पेड़- पौधे हैं जिन्हें लगाने माता लक्ष्मी जी आपके घर में दौड़ी चली आएगी। के नवरात्र खत्म होने वाले हैं आप बहुत जल्द इन पौधों को अपने घर में लगा ले। तिवारी चैत्र के नवरात्र में किए गए कुछ खास उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। नवरात्रि के दौरान घर में या पौधे लगाने से सुख समृद्धि भी आती है।
नवरात्रि में लगाएंगे ये खास पौधे
हरसिंगार: चैत्र के नवरात्रि में हरसिंगार के पौधे को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। हरसिंगार के फूल माता लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय हैं। इसके फूल बहुत खूबसूरत होते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार हरसिंगार का पौधा घर की तमाम समस्याओं को दूर कर देता है। तनाव कम हो जाता है और घर में सुख शांति आ जाती है।
आंवला-चैत्र के नवरात्र में आंवला का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका फल भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय है। घर में आंवले का पेड़ उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। आंवले का पेड़ लगाकर उसकी नियमित पूजा करने से घर में देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।
श्र्वेतार्क: इस पौधे का भगवान गणेश का पौधा माना जाता है। इसकी विधिवत पूजा करने से आपके घर में हमेशा बरकत और सुख-शांति बनी रहती है। महालक्ष्मी जी हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इस पौधे में औषधि गुण भी होते हैं। इसकी पूजा करने से सूर्य देवी प्रसन्न होते हैं।
अशोक का पेड़: उधर में अशोक के पेड़ को बहुत ही शुभ माना जाता है अशोक का पेड़ वास्तु दोष भी दूर करता है घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। माना जाता है कि जिस घर में मतभेद होता रहता है उस घर में अशोक का पेड़ लगाना बहुत ही शुभ होता है।
शमी: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पेड़ को घर के मुख्य द्वार की बाईं तरफ थोड़ी दूर पर लगाना चाहिए। पौधे को ऐसा लगाना चाहिए कि इसकी छाया घर पर ना पड़े।
तुलसी: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है तुलसी को लक्ष्मी मां का दर्जा दिया जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा उस घर में मां लक्ष्मी जी हमेशा वास करती हैं। नवरात्रि खत्म होने वाले हैं घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।