रंगो का त्यौहार होली का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। 10 मार्च यानी मंगलवार को होली खेली जाएगी तो वहीं 9 मार्च को होलिका दहन होगा। अगर इस दिन आप होलिका दहन की पूजा के वक़्त अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें तो आपके जीवन में धन से सम्बंधित सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
- मेष राशि के जातकों को होलिका दहन के वक़्त ‘ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने पर जातक पर लक्ष्मी मां की कृपा बनेगी। होलिका दहन के दौरान अग्नि में दुर्वा जरूर चढ़ाएं।
इसे भी पढ़े: ऐसा मंदिर जहां श्रीकृष्ण के साथ राधा नहीं मीरा हैं, मूर्ति पर भक्त लगाते हैं गुलाल
- वृषभ राशि के जातकों को होलिका दहन के दिन ‘ऊं गौपालाये उत्तर ध्वजाए:’ मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। इस मंत्र का जप करने से प्रेम से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होंगी और साथ ही धन अर्जित करने के भी नए रास्ते खुलेंगे।
- मिथुन राशि के जातक इस दिन ‘ऊं क्लीं कृष्णाये नम:’ मंत्र का जाप करते हैं तो उनकी बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं और उन्हें धन की प्राप्ति होगी।
- कर्क राशि के जातकों को ‘ऊं हिरण्यगर्भाये अव्यक्त रूपिणे नम:’ मंत्र का जाप करने से उन्हें संतान सुख की प्राप्ति के साथ धन से जुडी समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है।
- सिंह राशि के जातकों को ‘ऊं क्लीं ब्रह्मणे जगदाधाराये नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन से जुड़ी समस्या भी समाप्त होंगी।
- कन्या राशि के जातक होली की रात अगर ‘ऊं नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:’ मंत्र का जाप करते हैं तो उन्हें धन लाभ होगा। हालिका की पूजा करते वक़्त पीले रंग की मिठाई जरूर चढ़ाएं, सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
इसे भी पढ़े: इस रामनवमी होंगे रामलला के दर्शन, दरबार में लगेगी हाजिरी
- तुला राशि के जातकों को , ‘ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामाये नम:’ मंत्र का जाप करने से जीवन में चल रही हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। होलिका दहन की पूजा करते वक़्त इस राशि के जातकों को सफेद फूल चढ़ाने चाहिए। लक्ष्मी माता प्रसन्न खुश होंगी।
- धनु राशि के जातकों को ‘ऊँ नारायणाय सुरसिंहाये नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी साल भर आपके लिए सफलता और धन के द्वार खोल देंगी।
- वृश्चिक राशि के जातकों को होलिका दहन के समय ‘ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंताये नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से हर परेशानी दूर होती है।
- मकर राशि के जातकों होलिका पूजन के दौरान ‘ऊँ श्रीं वत्सलाये नम:’ मंत्र का जाप करना करें। होलिका की पूजा करते समय नीले रंग के फूल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- कुंभ राशि के जातक को ‘श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। पीले रंग के फूल होलिका दहन के दौरान चढ़ाने से धन लाभ होगा।
- मीन राशि के जातकों को होलिका पूजन के दौरान ‘ऊं क्लीं उद्धृाताय उद्धारिणे नम:’ मंत्र का जाप करते हुए सरसों अग्नि में चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से मीन राशि के जातकों के दुश्मन समाप्त होंगे। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा भी सालभर बनी रहेगी।
इसे भी पढ़े: होली पर इस तरह से बरतें सतर्कता, नहीं होगा कोई नुकसान