Akhand Samrajya Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 22 अप्रैल को गुरु ने अपनी स्वराशि मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि बहुत ही शुभ मानी जाती है। जिन लोगों पर देव गुरु बृहस्पति दृष्टि पड़ती है उनकी किस्मत चमक जाती है। मेष राशि में गुरु के प्रवेश से अखंड साम्राज्य योग का निर्माण हो रहा है। कुंडली में इस योग का प्रभाव 75 साल तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव और गुरु बृहस्पति के गोचर से अखंड साम्राज्य बन चुका है। 17 जनवरी को जहां शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं तो वहीं गुरु भी मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं।
मिथुन राशि: अखंड साम्राज्य के निर्माण से इस राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है। अचानक कहीं से कोई खुशखबरी वाली खबर सुनने को भी मिल सकती है।
मकर राशि: जातकों की कुंडली में गुरु और शनि दोनों का प्रभाव पड़ने वाला है। जिससे लंबे समय से फंसा धन आपको मिल जाएगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी।
मेष राशि: शनि और गुरु से बना अखंड साम्राज्य योग मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभप्रद होने वाला है। व्यापार में भी व्यक्ति को खूब मुनाफा मिलेगा। आय के स्रोत खुल सकते हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-मई के पहले सप्ताह में ही इन राशि वालों पर होगी पैसों की बरसात, रातों-रात ही चमक जाएगी किस्मत