आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे के आगे अपना काम कर रहे हैं और देश के सर्वोच्च और सशक्त पदों पर कार्यरत हैं। महिलाओं ने आजादी के समय ही स्वतंत्रता आंदोलन में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजाद कराने में अपना योगदान दिया था। उसके बाद भारतीय संविधान के निर्माण में भी उनका योगदान रहा है। उन दिनों संविधान सभा में 15 महिलाएं शामिल हुए थे। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरोजनी नायडू सुचेता कृपलानी जैसी महिलाओं का नाम भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है पर आज राजनीति में महिलाओं की भागीदारी उनसे भी ज्यादा हो चुकी है। कोई महिला किसी राजनीतिक दल की राष्ट्रीय अध्यक्षता संभाल रही है तो वहीं कोई महिला राज्य के मुख्यमंत्री प्रदेश की बागडोर संभालने में लगी है। आज महिला दिवस के अवसर पर हम आपको देश और राजनीतिक दल की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं के बारे में बताएंगे।
निर्मला सीतारमण
2011 फोर्ब्स की सूची के अनुसार दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में बहुत सारी महिलाओं के नाम शामिल किया जा रहा है इनमें पहली और सबसे सशक्त महिला हैं निर्मला सीतारमण। भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। वह देश की पहली पूर्वकालिक वित्त मंत्री हैं और देश के वित्त मामलों को संभालने में लगी हुई है। इसके पहले की तरह देश के रक्षा मंत्री पद का कार्यभार संभाला था।
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की सारी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। एक महिला के सीएम के तौर पर कार्य कर रही हैं। वो तीन बार से किसी राज्य की मुखमंत्री के तौर पर काम किया है। वो टीएमसी लीडर भी हैं। वो केंद्र में दो बार रेल मंत्री भी रह चुकी है।
आनंदीबेन पटेल
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसके पहले गुजरात पहले गुजरात की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं जब कल्याण सिंह बीमार थे तब आनंदीबेन पटेल ने 2 राज्यों के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उस समय यूपी के साथ ही एमपी के राज्यपाल भी वो रही थी। उनके तेजतर्रार, सख्त और कुशल प्रशासन की वजह से आनंदीबेन पटेल को आयरन लेडी भी बोला जाता है।
मायावती
मायावती देश की राजनीति का बड़ा नाम है कई बड़े राजनीतिक दलों का नाम आते ही विज्ञान नेताओं के नाम जरूर याद किए जाते हैं लेकिन बहुजन समाजवादी पार्टी का सबसे पहला और एकलौता नाम एक महिला के साथ ही लिया जाता है और वह है मायावती व पार्टी की प्रमुख भी हैं और खुद ही एक ब्रांड है। मायावती को बहन जी के तौर पर पहचाना जाता है। बसपा सुप्रीमो होने के साथ ही मायावती यूपी की मुख्यमंत्री भी रह चुकी है।
प्रियंका गांधी
इस समय यूपी की सियासत में एक महिला का नाम सबसे ज्यादा आगे आ रहा है और वह है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। व्यक्तिगत जिंदगी छोड़ कर उन्होंने सार्वजनिक जीवन को अपनाया है और उनमें इंदिरा गांधी के साथ झलक दिखाई देती है भले ही प्रियंका गांधी अभी तक राजनीतिक उपलब्धिया जीत नहीं पाई है। लेकिन उनका नाम महिला राजनेताओं में लिया जाता है।
ये भी पढ़ें-महिला दिवस पर सनसनी खबर, जल्लाद पिता ने नवजात पर दागी 5 गोलियां