नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी सियासी संकट पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अब चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के लोग पार्टियों की कलह की कीमत चुका रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने भाजपा पर लगे आरोपों पर कांग्रेस की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने घर की लड़ाई का दोष भाजपा पर मढ़ने की कोशिश कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसे समय में जब कोरोना जैसी महामारी के चलते राज्य में 500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 28,500 के पार चली गई है।
इसे भी पढ़ें: कोर्ट में सचिन पायलट का पक्ष रखने वाले हरीश साल्वे सहित जानें कितने महंगे हैं ये वकील
किसानों की फसलों पर टिड्डियों का हमला हो रहा है। ऐसे वक्त में जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है। जब राज्य में भीषण बिजली का संकट बना हुआ है। यह तो मैंने कुछ ही समस्याओं को बताया, जिसको राजस्थान की जनता भुगत रही है। इन सब में भाजपा खींचना और पार्टी के नेताओं पर कीचड़ उछालने का कोई मतलब नहीं निकलता। वहीं राजस्थान में जारी सियासी सरगर्मी के बीच ऑडियो टेप के खुलासे पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो चल रहा है वह अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे कोल्ड वॉर का नतीजा है। मुख्यमंत्री ने खुद कल कहा था कि उनकी 18 महीनों से उप-मुख्यमंत्री (सचिन पायलट) से बात नहीं हुई है।
#RajasthanFirst pic.twitter.com/Qzq1iv0Yuy
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) July 18, 2020
उन्होंने कहा कि वह कहते हैं कि राजस्थान में हम जो देख रहे हैं वह कांग्रेस का सियासी ड्रामा है। यह झूठ, फरेब और कानून को नजरंदाज कर किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दावा कर रही है कि उसके पास भाजपा के कुछ नेताओं की ऑडियो टेप है, फोन टैपिंग की गई तो क्या फोन टैपिंग भाजपा के नेताओं की हुई। उन्होंने कहा यह कानूनी और संवेदनशील मामला है, हम इसकी सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस ऐसा केवल भाजपा के नेताओं के साथ कर रही है या फिर अन्य दलों के नेताओं की जासूसी करा रही है।
इसे भी पढ़ें: विकास दुबे मामले में सामने आया चौंकाने वाला तथ्य, एनकाउंटर से पहले कैसे पहुंचा अस्पताल!