Strange Marriage: प्यार में आदमी हर दीवार तोड़ने के लिए तैयार हो जाता है चाहे वह मजहब की हो या फिर रिश्तो की दीवार हो। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में इंसान को कुछ भी दिखाई नहीं देता है। झारखंड में गढ़वा जिले के मझिआंव गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर चाचा भतीजी के प्यार में इस कदर डूबे कि उन्होंने बड़ा कदम उठा डाला। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। इस शादी से ग्रामीण काफी आक्रोश में हैं और नवविवाहिता को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया है। जिसके चलते लड़का और लड़की ने पुलिस की मदद ली है। पुलिस भी इस मामले को सुलझाने का पूरा प्रयास कर रही है।
चाचा -भतीजी ने रचाई शादी
दरअसल यह मामला गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव के पछेयारा टोला निवासी लड़के ने रिश्ते में लगती भतीजी के साथ भगवान को साक्षी मानकर शादी रचा ली है। दोनों एक दूसरे के रिश्ते में चाचा भतीजी लगते हैं। लड़की पक्ष वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। वहीं लड़के के पिता रामप्रवेश पासवान और उसकी मां रामदुलारी ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। इस शादी में दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास भी पुलिस कर रही है।
ग्रामीणों ने किया विरोध
गांव वालों ने इस शादी का विरोध किया है और उन दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया है। लड़के ने बताया कि वह लड़की के साथ पिछले 5 सालों से प्रेम संबंध में है। जिसके बाद दोनों ने शादी करने और एक साथ जीने मरने का निर्णय लिया 16 मई को न्यायालय के नोटरी और 17 मई 2023 को पलामू जिले के हैदरनगर देवी राम मंदिर में हुई। लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने इस शादी का विरोध किया और दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया।