RIIMS Ranchi Viral: जुड़वा बच्चों को एक साथ जन्म लेते हुए तो आप लोगों ने देखा होगा लेकिन क्या आप लोगों ने कभी 5 बच्चों को एक साथ जन्म की खबर सुनी है। एक ऐसी दुर्लभ घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। रांची की एक महिला ने झारखंड के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में 5 बच्चों को जन्म दिया है। इस दुर्लभ नजारे को देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि 7 महीने के अंदर ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया है। सभी लड़कियों का ही जन्म हुआ है। पांच और लड़कियों को एनआईसीयू में रखा गया है। 5 बच्चों के जन्म के सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी सामने आई है।
ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीरें
इस वक्त सोशल मीडिया पर बेहद हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया गया है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे एनआईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।” वही 5 बच्चों के जन्म पर डॉ शशिबाला ने कहा कि अल्ट्रासाउंड में अंकिता के पेट में 5 बच्चों के होने की जानकारी मिली।
बेहद जोखिम भरा था 5 बच्चों को जन्म देना
डॉक्टर ने कहा कि 5 बच्चों को एक साथ जन्म देना बहुत ही जोखिम भरा था यह हमारे लिए भी एक चुनौती था। लेकिन ऑपरेशन सफल रहा और सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं। शिशुओं का वजन अभी भी थोड़ा कम है जिसके कारण उन्हें एनआईसीयू में रखा गया है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। अंकिता ने बताया कि शादी को 7 साल हो गए हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद भी वह प्रेग्नेंट नहीं हो सके लेकिन उनके घर में एक साथ 5 लक्ष्मियो ने जन्म दिया है तो वह काफी खुश हैं।
Read More-Video: रोड पर टहलते विशालकाय अजगर के साथ खेलने लगा बच्चा, देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे