Ved Pratap Vaidik Death: हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का आज अचानक निधन हो गया है। जिससे मीडिया जगत में मातम पसर गया है। वेद प्रताप का आज सुबह 14 मार्च को निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी पीए मोहन ने दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 9 वह बाथरूम में फिसल गए थे जिसके बाद तुरंत ही उन्हें प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में हरियाणा के गुड़गांव जिले में आखिरी सांस ली है।
इंदौर में हुआ था जन्म
जाने माने पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जेएनयू से पीएचडी की। वह 4 साल तक दिल्ली में राजनीति शास्त्र के टीचर रहे हैं उनकी राजनीति शास्त्र में भी काफी दिलचस्पी है थी।
आतंकी हाफिज सईद का लिया था इंटरव्यू
वह आखरी बार तब चर्चा में आए जब उन्होंने मुंबई में हुए हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था इनका यह इंटरव्यू काफी चर्चा में रह चुका है। वेद प्रताप वैदिक के निधन से मीडिया जगत में मातम पसर गया है।
Read More-Kanjhawala Death Case: मृतका के घर पहुंचे मनीष सिसोदिया, 10 लाख की मदद देेने का किया ऐलान