नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने एलान किया है कि छह फरवरी को दिल्ली में होने वाल चक्का जाम अब दिल्ली में नहीं होगा। उन्होंने कहा किसान अब जहां हैं, वहीं रहकर शांति पूर्वक तरीके से चक्का जाम कर प्रदर्शन करें और कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं।
जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता pic.twitter.com/ENXDH0pWs4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2021
गौरतलब है कि दिल्ली बॉडर्स पर 73 दिन में आंदोलन कर रहे किसानों के नेता राकेश टिकैट (Rakesh Tikait) में किसान महापंचायत के बाद छह फरवरी को दिल्ली में चक्का जाम करने का एलान किया था। किसानों के इस एलान के बाद दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही बैरिकेडिंग और सीमेंट वाल्स बना दिए थे। साथ ही सड़कों पर लोहे कि कीलें गाड़ दी थी। पुलिस की पूरी कोशिश थी कि किसान दिल्ली के भीतर किसी भी कीमत पर प्रवेश न कर पाएं। इसके पहले किसानों ने कृषि कानून को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली थी, जिसने लाल किले समेत दिल्ली के कई स्थानों पर हिंसा का रूप धारण कर लिया था।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को कहा
इस हिंसा के बाद एक बार तो आंदोलन कमजोर पड़ता दिखाई दिया,लेकिन राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के आंसुओं से भरे वायरल वीडियो ने किसानों को भावुक कर दिया और वह फिर से आंदोलन स्थल पर आ जुटे। इसके बाद हुई किसान महापंचायत में राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने छह फरवरी को दिल्ली में चक्का जाम का एलान किया था,लेकिन अब उनका कहना है कि छह फरवरी को दिल्ली में चक्का जाम नहीं होगा। किसान जहां हैं वहीं चक्का जाम कर शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें।
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली पुलिस ने सिद्धू समेत आठ आरोपियों के खिलाफ घोषित किया एक-एक लाख का इनाम