Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के जवान काफी मशक्कत कर रहे हैं अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इतना ही नहीं उसकी दो कारों को जप्त किया गया हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। दोपहर 12:00 बजे तक इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है जालंधर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
अफवाहों को लेकर पुलिस ने किया अलर्ट
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर चल रही अफवाहों पर भी बहुत बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि इन अफवाहों पर यकीन ना करें। किसी के बहकावे में नहीं आए और सिर्फ विश्वसनीय सोर्स पर ही भरोसा करे। पुलिस ने ट्वीट कर दिया अभी बताया है कि अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया इस दौरान पुलिस ने 8 राइफल और एक रिवाल्वर भी जब्त किया है।
ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ‘ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਨਾ ਕਰੋ।
ਸਿਰਫ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਸਰੋਤਾਂ ‘ਤੇ ਹੀ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਕਰੋ!
Don’t be fooled by misleading information on social media.
Believe sources that are trusted & reliable!#FakeDiKhairNahi pic.twitter.com/B1uCRmHSSj
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 18, 2023
खालिस्तान का है कट्टर समर्थक अमृतपाल सिंह
दरअसल आपको बता दे अमृतपाल सिंह खालिस्तान का कट्टर समर्थक है। ‘वारिस पंजाबी दे’ संगठन का मुखिया अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव का निवासी है। 10 साल तक दुबई में रहा इसके बाद फरवरी 2022 में भारत लौटा। कहां जा रहा है कि उसकी मौत के बाद से ही अमृतपाल इसकी कमान संभाल रहा है।