नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानूनों की खिलाफत करते हुए 40 किसान संगठनों ने आज देशभर में रेल रोको आंदोलन चलाया। किसानों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों दोपहर 12 बजे से चार बजे तक ट्रेनों को रोका जा रहा है। किसान रेल रोको आंदोलन का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-भोपाल व दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ता दिख रहा है। वहीं पटना ने भी इसका जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है।
Yes. Their crops are not being sold on MSP. We have got nothing to do with elections. We will talk to the farmers there: Rakesh Tikait, Bharatiya Kisan Union when asked if the farmers' agitation will be extended to West Bengal too pic.twitter.com/RgE3hLKOkY
— ANI UP (@ANINewsUP) February 18, 2021
इधर दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। जबकि रेल मंत्रालय ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी जीआरपी और आरपीएफ जवानों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गयी हैं और जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद कर दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक किसानों के इस रेल रोको आंदोलन ने देश भर में असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में रेल संचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है। यहां डिब्रूगढ़ राजधानी और जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेनें रुक गई। किसान जगह जगह ट्रेन की पटरियों पर बैठ गए हैं।
Haryana: Farmers block railway tracks in Ambala during their nationwide 'rail roko' agitation against agriculture laws. pic.twitter.com/gbp3PmJgUF
— ANI (@ANI) February 18, 2021
हरियाणा के सोनीपत में भी बड़ी संख्या किसान रेल की पटरी पर बैठ गए हैं जिससे ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया है और ट्रेने जहां थी वहीं रोक दी गयी हैं। अंबाला और जींद में किसान पटरियों पर बैठ गए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
Haryana: Farmers block railway tracks in Palwal as a part of their nationwide 'rail roko' agitation against Farm Laws. Security personnel also present. pic.twitter.com/npImeT7O6S
— ANI (@ANI) February 18, 2021
कुरक्षेत्र में गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन को किसानों ने रोक दिया है। इधर कानपुर में रेल रोको प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस बीच तीखी झड़प भी हुई। वहीं भाऊपुर स्टेशन पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्य्क्ष व कुछ महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Bihar: Workers of Jan Adhikar Party (Loktantrik) stage a 'rail roko' agitation at Patna Junction railway station, against Farm Laws. pic.twitter.com/IStn1BSFnC
— ANI (@ANI) February 18, 2021
इधर बरेली में रेल रोकने के लिए जुटे किसानों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की है। पुलिस की सकती के कारण किसान यहां रेल पटरी तक नहीं पहुंच सके। कानपुर में भी रेल रोको आंदोलन को असफल करने के लिए पुलिस ने सुबह से ही धरपकड़ शुरू कर दी है। रुरा पुलिस ने मंडल अध्यक्ष सहित आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं सरवनखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष के भाऊपुर पहुंच कर रेल ट्रैक जाम करने की बात पर उन्हें टांग कर ले जाया गया।
इसे भी पढ़ें:-रेल रोको आंदोलन : अब किसानों ने ललकारते हुए यात्रियों से मांगा सहयोग