Satyendra Jain: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में तबीयत खराब हो गई है तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए|उन्हें जेल के बाथरूम में चक्कर आ गए,जिसकी वजह से वह गिर गए और रीढ़ की हड्डी में उन्हें काफी चोटें भी आई हैं। सत्येंद्र जैन एक हफ्ते में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
दूसरी बार अस्पताल में कराया जा चुका भर्ती
सत्येंद्र जैन को बीते 1 हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इससे पहले भी वह बाथरूम में गिर पड़े थे जिसके चलते उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। तभी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
1 साल में 35 किलो घटा वजन
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का 1 साल में 35 किलो वजन घट गया है। उन्होंने केवल फल खाया है रेगुलर डाइट नहीं ली है। सत्येंद्र जैन ने कोर्ट के सामने बताया था कि वह भगवान की पूजा करते हैं और बिना मंदिर जाए पका हुआ भोजन नहीं खाते हैं।
Read More-‘जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक…’ पहलवानों ने जंतर मंतर से लेकर इंडिया गेट तक किया कैंडल मार्च