गुजरात। 24 फरवरी को हुये गुजरात में हुए निकाय चुनाव कोई काउंटिंग आज शुरू हो चुकी है। आज यानी मंगलवार को राज्य के छह महानगरों में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट के 2276 उम्मीदवारों के भविष्य होगा। यहां आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई काउंटिंग में अब तक भाजपा एक सीट पर जीत हासिल हो चुकी है और भाजपा ने सभी छह निगमों में बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के लिए यह निकाय जीतना काफी अहम है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी सूरत सीट पर जीतदर्ज कर ली है, जबकि कांग्रेस यहां खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गयी है।
Gujarat: Counting of votes for local body polls underway in Ahmedabad pic.twitter.com/K8Q4xxyrMp
— ANI (@ANI) February 23, 2021
गुजरात में निकाय चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अहमदाबाद की चार सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बढ़त मिली है। पार्टी पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में मैदान में उतरी है। गौरतलब है कि गुजरात में 24 फरवरी को हुए निकाय चुनाव में कुल 2,276 प्रत्याशी उतरे हैं,जिसमें भाजपा के 677, आप के566, कांग्रेस के91 और अन्य पार्टियों के353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य एक फैसला होना है।
कांग्रेस और बीजेपी में है मुख्य मुकाबला
इन चुनावों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होना है। वहीं ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार यहां निकाय चुनाव लड़ रही थी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन कर रही है। गुजरात निकाय चुनाव ऐसे समय पर हुआ है जब कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में आंदोलन चल रहा है और देश के किसान केंद्र की भाजपा सरकार से नाराज है।
इसे भी पढ़ें:-हार्दिक पटेल ने भाजपा में लगाई सेंध, 40 नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल