मुंबई। एक तरफ जहां लॉकडाउन के बाद अनलॉक प्रक्रिया के तहत देश भर की सभी आर्थिक गतिविधयां सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। हालात सामान्य होने लगे हैं। इसी बीच मुंबई से कोरोना महामारी को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने सरकार और प्रशासन दोनों की नींद उड़ा दी है। मुंबई की मेयर ने तो साफ कह दिया कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब शहर में एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ जायेगा।
It's a matter of concern. Most people travelling in trains don't wear masks. People must take precautions else we'd head towards another lockdown. Whether lockdown will be implemented again, is in the hands of people: Kishori Pednekar, Mumbai Mayor on surge in COVID cases in city pic.twitter.com/IJgMVUJVJm
— ANI (@ANI) February 16, 2021
बता दें कि एक फरवरी से मुंबई में लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही अब कोरोना वायरस ने यहाँ एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यहां रोजाना तीन से चार हजार के सामने आ रहे हैं। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि राज्य में और मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा जब से लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है, तब से ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ बढ़ी है और लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती और मास्क व अन्य जरुरी गाइडलाइंस फ़ॉलो नहीं की तो, बहुत जल्द शहर में लॉकडाउन लग सकता है।
11 फरवरी को 510 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो गई। एक फरवरी को मुंबई में कोरोना के सिर्फ 328 केस सामने आए थे, जबकि 10 फरवरी को 558 और 11 फरवरी को 510 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। महज 9 दिन में 70 प्रतिशत केस बढ़ने से बीएमसी की चिंता बढ़ गई है। गत सोमवार को महज एक दिन में महाराष्ट्र में 3365 नए कोरोना के मामले सामने आए थे, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वर्तमान समय में राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 20,64,278 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या 51,529 हो गयी है।
इसे भी पढ़ें:-31 मई तक देश में फिर बढ़ा लॉकडाउन, शाम सात से सुबह तक रहेगा कर्फ्यू, जानें कहां—कहां कितनी मिली छूट