कपूर खानदान इस समय (Heavy sorrow) के घड़ी से गुजर रहा हैं। ऋषि कपूर के जाने के बाद (Kapoor Family) के सामने एक बार फिर दुख की आई है। ऋषि कपूर के (Younger brother) राजीव कपूर के निधन का शोक मना रहा है। 9 फरवरी को हार्ट अटैक की वजह से राजीव का देहांत हो गया। शाम को ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। उससे पहले कपूर खानदान एक नये सदस्य के आने का इंतज़ार कर रहा था, कि उधऱ राजीव कपूर के देहांत की खबर आ गई।
इसे भी पढ़ें-लड़की ने सीएम से ट्वीट कर पूछा कैसे आएगी मेरी बारात, जब गली में फैली है ऐसी गंदगी
खुशखबरी के लिए कम हुआ इंतजार
रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर ख़ान प्रेग्नेंसी के आख़िरी चरण में हैं। वो जल्द ही खुशखबरी दे सकती है। डॉक्टर ने उनकी डिलीवरी डेट को बता कर इंतजार की घड़ी को कम कर दिया हैं। करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चें को जन्म देने वाली हैं मीडिया के सामने करीना के पिता रणधीर कपूर ने डेट का खुलासा किया है।
चाचा के निधन में पहुंची करीना
रणधीर कपूर ने एक स्टेटमेंट में बताया कि करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी है। करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान का यह दूसरा बच्चा होगा। करीना ने इससे पहले बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम तैमूर है। करीना मंगलवार को अपने चाचा राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए भी पहुंची थीं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करके चाचा राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दी। तस्वीर में करीना के दादा राज कपूर अपने तीनों बेटों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के साथ नज़र आ रहे हैं।
राजीव राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। राजीव कपूर 58 साल के थे। पिछले साल परिवार ने ऋषि कपूर और रितु नंदा को खोया था। रितु, राज कपूर की बड़ी बेटी थीं। बहरहाल, करीना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में काफ़ी एक्टिव रही हैं और लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए अपडेट्स देती रही हैं। उन्होंने इससे संबंधित कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये, जिनमें वो प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती दिख रही हैं।
इसे भी पढ़ें-गुरुवार 11 फरवरी राशिफल: मेष, कर्क सहित इन राशियों के जातकों का होगा आर्थिक लाभ, वाणी पर रखें नियंत्रण