शादी के दिन लड़की सबसे ज्यादा खूबसूरत (Beautiful )दिखे यह सभी लड़कियों का सपना होता है। उसके लिए वह सभी शादी की चीजों को ज्यादा से ज्यादा समय देकर चीजों को लेती है। अच्छे एक्सपर्ट की जानकारी भी लेती है। शादी के ड्रेस हो या मेकअप वो किसी चीज में काम्प्रोमाइज नहीं करना चाहती है। लेकिन शादी के दिन वह ड्रेस और मेकअप से सुंदर दिखे यही काफी नहीं होता। लड़कियों का चेहरा अंदर से भी दमकना चाहिए। जिससे की मेकअप के बाद आप दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन (Beautiful bride) नजर आए।
इसे भी पढ़ें-लाखों की सैलरी देने वाले पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
लेकिन त्वचा की सही देखभाल के बिना ये अधूरा ही रह जाता है। अगर आप चाहती हैं कि त्वचा में अंदर से निखार नजर आए तो होने वाली दुल्हन को नाइट स्किन केयर रूटीन जरूर फॉलो करना चाहिए। रात को त्वचा को पूरा समय मिलता है जिससे वह खुद को सही करके सारी कमियों को दूर कर लेती है। तो आपको बताते है कि किस तरह से आप चेहरे में निखार ला सकती हैं।
रात को सोने से पहले केवल मेकअप हटाना ही जरूरी नहीं होता है। इसके साथ ही चेहरे के सेंसटिव पार्ट जैसे आंखों के आसपास की त्वचा की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है। जिससे कि आंखें थकी हुई और आंखों के नीचे काले घेरे नजर नहीं आए।
मेकअप को हटाकर सोये
चेहरे पर ज्यादातर लड़कियां कुछ मेकअप प्रोडक्ट हमेशा लगाती हैं। लगाने के बाद इन्हे रात में हटाना बहुत जरूरी होता है। कुछ मेकअप जैसे फाउंडेशन और कॉम्पैक्ट पाउडर वगैरह जरूर हटाकर सोएं। हटाए बिना सोने से स्किन डल हो जाती है। वहीं आंखों पर से काजल, मस्कारा और सारे मेकअप अच्छी तरह से रिमूवर की मदद से हटाकर ही सोएं। नहीं तो आंखों के आसपास के हिस्से में पफीनेस दिखने लगती है। मेकअप को सीधे पानी से नहीं घुलना चाहिए। साबुन का प्रयोग तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-कोविड-19 ने फिर बरपाया कहर, देश के इन तीन शहरों में दोबारा लग सकता है लॉकडाउन, सीएम ने की आपात बैठक