होली के दिन जमकर अलग-अलग रंग खेलने के बाद जब उन्हें छुड़ाने की बारी आती है तो पूरा मजा सजा में बदल जाता है। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हे अपनाकर आप आसानी से पक्के से पक्का रंग आसानी से घर बैठे-बैठे ही छुड़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- होलिका दहन के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, पूरा साल पड़ेगा पछताना
- बेसन में दूध और नींबू मिलकर उसका एक पेस्ट बना लें। जो अपनी स्किन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक उसे छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने अपनी से धो लें। इससे स्किन पर लगा रंग साफ़ हो जायेगा।
- एक खीरे का रस निकाल लें और उसमे एक चम्मच सिरका और गुलाब जल मिला लें। इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और इससे रंग खेलने के बाद चेहरा साफ़ करें। इससे फेस क्लीन होगा और ग्लो भी आएगा।
- बेसन या मैदा में मूली का रस और दूध मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इसे कुछ देर तक चेहरा पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें।
- अगर आपके फेस पर पक्का रंग लग गया है तो आपको उसे छुड़ाने के लिए, सबसे पहले दो चम्मच अरंडी का तेल में दो चम्मच जिंक ऑक्साइड मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से स्पंज से साफ़ करें और फिर 20 मिनट बाद साबुन लगाकर धो लें।
- रंग छुड़ाने के लिए बादाम का तेल जौ के आटे में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं, ये पेस्ट स्क्रब की तरह काम करेंगा।
- पीसे कच्चे पपीते में थोड़ा सा दूध मिलाएं और फिर उसमे मुलतानी मिट्टी और बादाम का तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और फिर करीब 30 मिनट बाद फेस धो लें।
इसे भी पढ़ें:- Holi Special – जानिए क्यों होली के दिन पहने जाते हैं सफेद कपड़े