भारत हमेशा से ही पर्यटकों कि पसंद रहा हैं। यहाँ कि संस्कृति खानपान, भाषाशैली , परम्परा और यहाँ मनाये जाने वाले उत्सव दुनिया भर में पसंद किये जाते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों कि तादाद में यहाँ विदेशी सैलानी आते हैं। जब भी कोई विदेशी सैलानी भारत घूमने आता हैं तो वह यहं कि इन सात जगहों पर जाना नहीं भूलता।
उदयपुर
झीलों का शहर उदयपुर जो कि राजस्थान में आता हैं। पहाड़ों से घिरा ये शहर हमेशा से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है आपका मन मोह लेगा। यह शहर फरवरी में घूमने लायक होता है क्यों कि फरवरी में यहां हल्की ठंड रह जाती है। अनुपम सुंदरता समेटे इस शहर को इसकी खूबसूरती की वजह से ईस्ट ऑफ वेनिस भी कहा जाता है।
गुलमर्ग
पहाड़ों और बर्फ से घिरी गुलमर्ग झील हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है। यह जम्मू कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। अपनी सुंदरता के कारण यह धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थान उत्तरी कश्मीर के बारामुला में स्थित है।
दिल्ली
आब आते हैं देश का दिल कहलाने वाले दिल्ली से। यहाँ देश विदेश के लोग घूमने आते हैं। यहां लाल किला, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस जैसी शानदार जगहें हैं, तो दूसरी ओर कालकाजी मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, इस्कॉन टेंपल, हजरत निजामुद्दीन दरगाह जैसे आध्यात्मिक स्थल भी है, जो पर्यटकों को खूब भाता हैं और वह यहाँ से खूबसूरत यादें लेकर जाते हैं।
कूर्ग
घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए कर्नाटक स्थित कूर्ग भी लोगों कि पसंद में शामिल है। इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। अगर आप गोल्फ का शौक रखते हैं, तो ये जगह आपके लिए सबसे अच्छी है। फरवरी माह मेंकुर्ग में चाय और मसालों के बगान शबाब पर होते हैं, जिस वजह से वहां की वादियों से चाय और मसालों की सुगंध भी आती है, जो यहाँ आने वालों को खूब भाती है।
वाराणसी
जब घूमने कि बात आती हैं तो उत्तर प्रदेश कि बात जरुर आती है यहाँ वनारस का काशी विश्वनाथ मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर, जो भारतीय संस्कृति को समझने का एक अद्भुत माध्यम है। गंगा घाटों से लेकर विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, हनुमान मंदिर, भारत माता मंदिर समेत यहां कई जगहें हैं, जहां जाकर आप रिफ्रेश हो जाएंगे।
मुंबई
उद्योग नगरी के नाम से फेमस मुंबई पूरी दुनिया में एक खास जगह रखती है। यहां घूमने के लिए जुहू चौपाटी, हाजी अली दरगाह, महालक्ष्मी मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव समेत कई जगहें हैं। भारत में फिल्मों के निर्माण और शेयर बाजार के केंद्र के रूप में इसकी पहचान है। यहाँ देश भर से रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोग आते हैं, जिनमें से कुछ करियर बनाने आते हैं तो कई अपने सपने पूरे करने और कई लोग टूरिस्ट के रूप में।
अमृतसर, पंजाब
गेहूं कि खेती के फेमस पंजाब भी पर्यटन कि दृष्टि से लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। इस शहर से भगवान राम और सीता का भी नाता है और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का भी जुड़ाव है। पावन वाल्मीकि तीर्थस्थल भी यहीं है। स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाल्मीकि आश्रम, वाघा बॉर्डर, पंजाब का अमृतसर आपको हर कदम पर लाजवाब करता है। इतिहास की खूबसूरती के सभी रंग यहां दिखते हैं। सिखों के लिए तो यह पवित्र शहर है ही, हिंदुओं के लिए भी यह पावन नगरी है।