Taiwan China Conflict News: जब से नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था तब से ही चीन काफी भड़क चुका है चीन को या बिल्कुल भी मंजूर नहीं है कि ताइवान दूसरे देशों से रिश्ता मजबूत रखें। इधर नैंसी पेलोसी के बाद अब अमेरिकी सांसदों ने एक डेलिगेशन ताइपे का दौरा किया है। जैसे ही नैंसी पेलोसी के आने से चीन भड़क गया था अब अमेरिका के सांसदों के आने से भी चीन भड़क गया है चीन ने अपनी गलत हरकतें करनी शुरू कर दी हैं। वैसे भी पिछले दिनों से भी अमेरिका चीन की इन हरकतों का लगातार विरोध कर रहा है।
अमेरिकी सांसद पहुंचने पर एक बार फिर से भड़का चीन
दरअसल आपको बता दें 12 दिन पहले ही अमेरिकी के उच्च अधिकारी नैंसी पेलोसी ताइवान के दौरे पर पहुंची थी। जिसके बाद चीन ने ताइवान पर जमकर गुस्सा निकाला था। चीन ने ताइवान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उसके समुद्री हाईवे क्षेत्र के आसपास निशा ने दागी थी और युद्ध को तथा लड़ाकू विमान भेजे थे। उसके बाद अब अमेरिका के सांसद कोल मैन रोडेवेगन, जॉन गारमेंडी, जैसे कई सांसद ताइवान के दौरे पहुंचे हैं रविवार को शाम 7:00 बजे डेलिगेशन के सदस्यों को लेकर ताइवान की राजधानी पहुंच गए हैं। इसके बाद एक बार फिर से चीन भड़क गया है। वहीं भारत ने भी इसको लेकर बयान दिया है।
भारत ने कही यह बात
इन सबके बीच भारत ने बहुत बड़ा रिएक्शन दिया है। भारत मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को कम से कम 10 चीनी लड़ाकू विमानों ने इस क्षेत्र में उड़ान भरी है। भारत ने कहा कि चीन ताईवान को अपना हिस्सा मानता है और दूसरे देशों के साथ संपर्क बनाने से काफी नाराजगी जाहिर करता है और भड़क जाता है। वहीं भारत के मंत्रालय ने कहा है कि भारत चीन और ताइवान के बढ़ते तनाव को शांत करने की अपील की है। भारत ने कहा है कि एक तरफा कार्रवाई ना करें। और बढ़ते तनाव को भी शांति और स्थिरता बहाल करने की बात कही है। वही आपको बताते हैं डेलिगेशन के एशिया दौरे के तहत रविवार को सोमवार को ताइवान में ही रुकेंगे। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार मिली है।
Read More-यह खिलाड़ी KL Rahul की वजह से टीम इंडिया से हो सकता है बाहर, लंबे समय के बाद बनाई थी जगह