Vladimir Putin Warning to Finland And Sweden: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग का आज 83वां दिन हो चुका है और यह युद्ध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी दे दी है अबकी बार यह चेतावनी यूक्रेन के लिए नहीं बल्कि अन्य 2 देशों के लिए है। पुतिन ने चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि अगर यह दो देश मेरे लिए खतरा बनेंगे तो इन्हें भी भुगतना होगा। आइए जानते हैं आखिर किस देश को पुतिन ने धमकी दी है।
इन दो देशों को पुतिन ने दी धमकी
आपको बता दें पुतिन ने सीधे तौर पर जिन देशों को धमकी दी है उनका नाम फिनलैंड और स्वीडन है दरअसल पुतिन ने कहा कि अगर यह तो देश खतरा बनेंगे तो अंजाम भी भुगतेंगे। पुतिन की इस धमकी से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में पुतिन फिनलैंड और स्वीडन में हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे। आपको बता दें रूसी सेना ने यूक्रेन के कई पूर्वी हिस्सों में हमला बोलकर कई शहर पूरी तरह तबाह कर दिए हैं। आइए आगे जानते आखिर पुतिन ने इन दो देशों को धमकी क्यों दी है।
NATO ने होना चाहते हैं शामिल
आपको बता दें इधर रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फिनलैंड और स्वीडनNATO में शामिल होना चाहते हैं। आपको बता दें स्वीडन के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन कर दिया है वही फिनलैंड के सीएम ने नाटो में शामिल होने की प्रतिक्रिया को शांति का रास्ता बताया है। इधर नाटो के प्रधानमंत्री सचिव ने तुर्की के विदेश मंत्री से बात भी की है लेकिन तुर्की ने और स्वीडन को नाटो में शामिल होने पर नाराजगी जताई है उन्होंने इन दो देशों को नाटो में शामिल करने से सहमति नहीं दी है। नाटो में शामिल होने की बात को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन में दोनों देशों को सीधे तौर पर धमकी दे दी है।
Read More-ज्ञानवापी मस्जिद में चले सर्वे के तीसरे दिन मिली शिवलिंग, हिंदुओं ने लगाए हर हर महादेव के नारे