Imran Khan Arrest Warrant: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं उनको गिरफ्तार करने के लिए इस्लाम पुलिस लाहौर पहुंच चुकी है। इमरान खान को अरेस्ट करने का वारंट कोर्ट ने जारी किया है। इस्लामाबाद पुलिस का बयान इमरान खान का अरेस्ट वारंट तोशा खाना केस में आया है।
कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
इमरान खान की गिरफ्तारी किसी समय हो सकती है। इमरान खान के गिरफ्तारी पर इस्लामाबाद पुलिस ने कहा है कि सभी कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा। इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को लेकर पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा अगर इमरान खान की गिरफ्तारी हुई तो देश के हालात बिगड़ेंगे।
पुलिस ने किया यह दावा
पाकिस्तानी पत्रकारों के अनुसार पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी का कोई इरादा नहीं है सिर्फ वारंट उनको देना है। वही पीटीआई का कहना है कि इमरान खान की गिरफ्तारी हो सकती है। इसीलिए किसी को इमरान तक नहीं पहुंचने देंगे।
Read More-फ्लाइट में फिर हुआ पेशाब कांड,पैसेंजर साथी पर यात्री ने किया टॉयलेट, मचा हड़कंप