हर कोई चाहता है कि वह सुंदर दिखे, इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय भी करते है। कोई ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करता है तो कोई मेकअप का सहारा लेता है, लेकिन चीन की एक लड़की ने सुंदर दिखने के लिए जो किया वह हैरान कर देने वाला है। यहां एक लड़की ने सुंदर दिखने के लिए सौ बार सर्जरी करा ली।
इसे भी पढ़ें:-इस स्टार ने एंजलीना जॉली बनने के चक्कर में 50 बार कराया प्लास्टिक सर्जरी, चेहरा पहचानना भी मुश्किल
चीन की झोउ चुन नाम की लड़की ने सुंदर दिखने के लिए अब तक सौ बार प्लास्टिक सर्जरी कराई है लेकिन अभी भी वह अपने चेहरे से संतुष्ट नहीं है और वह अगली सर्जरी कराने कि तैयारी कर रही है।
प्लास्टिक सर्जरी में अब तक वह 4 करोड़ 51 लाख रुपए फूंक चुकी है। हालांकि यह पैसा उसने नहीं बल्कि उसके अरबपति माता-पिता ने खर्च किया है।
बच्चे उड़ाते थे मजाक
सौ बार प्लास्टिक सर्जरी को लेकर झोउ ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी। लोग अब उसकी इस पोस्ट को देखकर हैरानी जता रहे है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए झोउ ने लिखा प्लास्टिक सर्जरी से पहले वह बहुत बदसूरत थी, उसकी आंखे छोटी और नाक बहुत बड़ी थी, स्कूल और बच्चे उसका मजाक उड़ाते थे।
बेबी गर्ल जैसा दिखना है मकसद
वह कहती हैं बदसूरत होने की वजह से स्कूल में कई बार उसे क्लास की सफाई जैसे मुश्किल काम दे दिए जाते थे, वहीं जो लड़कियां सुन्दर होती थी उन्हें आसान काम दिया जाता था।
झोउ बताती हैं कि वह बेबी गर्ल जैसी दिखना चाहती हैं इसके लिए उसने बीते तीन साल में चेहरे के अलग-अलग हिस्सों कान, नाक, होठ, ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट समेत कई सर्जरी करा ली हैंऔर अब वह अब एक और सर्जरी करने जा रही हैं, जिससे उनका बेबी गर्ल जैसा दिखने का सपना पूरा हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें:-सारा का प्लास्टिक सर्जरी से खराब हुआ था चेहरा, बिगड़े होठों को लेकर हुई थीं ट्रोल, देखें तस्वीरें